Cultural foundations of religion (talk at Jaipur Dialogues)

धर्म की सांस्कृतिक नीव

Is religion only a matter of faith?

The West taught us so.

क्या मझहब सिर्फ आस्था, विश्वास, भक्ति, की बात है? ऐसा हमने पश्चिम से सीखा है.

Is faith necessarily scriptural?

The West also taught us that religious faith must come from scriptures.

क्या यह ज़रूरी है कि यह आस्था किसी लिखित धर्म ग्रन्थ से जुडी है? पश्चिम ने हमें यह भी सिखाया कि धार्मिक आस्था को धर्म ग्रंथों से जोड़ना ज़रूरी है.

Is the text more important than the context?

That is, to understand a text is it enough to know the language and not the subject?

किसी ग्रन्थ को समझने के लिए क्या भाषा का ज्ञान काफी है? विषय के ज्ञान की ज़रुरत नही?

E.g. can a Sanskrit text on mathematics be translated by someone who knows Sanskrit but no mathematics? (Literal translation vs meaning. Proof by authority.)

अगर गणित पर कोई संस्कृत पुस्तक है तो उसका अनुवाद बगैर गणित जाने कोई संस्कृत पंडित कर सकता है क्या? शब्दार्थ और भावार्थ में फरक. शब्द प्रमाण.)

Very easy to do a literal translation today: Google can do it. Difficulty is in understanding meaning which only the mathematician can understand.

आज की तारीख में शब्दार्थ तो गूगल भी निकाल सकता है. भावार्थ के लिए विषय का ज्ञान ज़रूरी है.

If language is paramount, which language do you need to understand the Bible? Aramaic, Hebrew, Greek, Latin or English.

अगर भाषा ही सब कुछ है तो बाइबिल को कौन सी भाषा में समझना चाहिये: इब्रानी, यहूदी, यूनानी, या लातिनी

How to discriminate between faith and superstiton? (Especially when faiths clash.) Who goes to heaven (only Christians according to the church).

विश्वास और अन्धविश्वास में क्या फर्क है? खास तौर से जब आस्थाएं टकराती हैं.)

Is science not knowledge? Or can we reject all science just by calling it "Western science"? (Loyalty is all, knowledge doesn't count.)

क्या विज्ञान ज्ञान नहीं? क्या हम विज्ञान को पश्चिमी कह कर नकार सकते हैं? वफादारी सब कुछ है, ज्ञान की कोई ज़रुरत नहीं? )

Was there no tradition of science in India? If there was, how does it bear on religious belief?

क्या भारत में विज्ञान की कोई पद्धति नहीं थी? और अगर थी तो उसका धर्म से क्या सम्बन्ध है?

Religion concerns life and the cosmos: so can we understand it without proper knowledge of life and the cosmos?

धर्म ज़िन्दगी से जुड़ा है, जो ज़िन्दगी हमें इस दुनिया में जीनी है. क्या हम जिंदगी और दुनिया को समझे बगैर धर्म समझ सकते हैं? और क्या हम दुनिया को समझे बगैर विज्ञान को समझ सकते हैं?

Unlike the West, we traditionally made no distinction between religious knowledge and scientific knowledge. Had only one norm of proof, which used pratyaksa pramana.

पश्चिम के विपरीत, हिंदुस्तान में विज्ञान और धर्म को अलग अलग खानों में नहीं रखा गया. हमारे यहाँ दोनों में प्रत्यक्ष प्रमाण मान्य है.

(E.g. Payasi used experiments to check the existence of the soul.)

पायासी ने आत्मा की परीक्षा के लिए कई प्रयोग किये. ग्रन्थ में विश्वास नहीं किया.

Textual knowledge is shabda pramana, or proof by authority, not accepted by what once was a large section of the populace.

पोथी का प्रमाण शब्द प्रमाण है जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने नकारा.

Did the texts exist forever? If not, how did our ancestors acquire knowledge? Did they never make a mistake?

क्या हमारे ग्रन्थ अनंत काल से मौजूद हैं? अगर नहीं, और हमारे पूर्वजों ने लिखे तो हमारे पूर्वजों का ज्ञान कहाँ से आया? क्या उन्होंने कभी गलती नहीं करी?

Available texts have gone through a long chain of transmission. Did those who transmitted the text never make a mistake?

हमें जिससे ग्रन्थ मिले क्या उन्होंने भी कभी गलती नहीं करी? और इसकी क्या गारंटी है कि हमने उसे सही समझा?

For example we recently said that Bharadwaj rishi had a plan to make spacecraft. This was clearly a mistake. (And texts differ. )

जैसे हमने मान लिया कि भारद्वाज ऋषि ने हवाई जहाज और अंतरिक्ष यान पर ग्रन्थ लिखा.

Pratyaksa pramana. Playing with the meaning of pratyaksa, as text oriented scholars will often do, to avoid physical accountability.

शब्दों के साथ खिलवाड़ करना आसान है. ऐसा खेल करके प्रत्यक्ष के कई अर्थ निकले जा सकते हैं.

Keep talking about texts, according to me, it will lead nowhere. All knowledge must be tested. So, we should talk of tests, not texts. Relying on tests rather than texts is the way of science.

असली ज्ञान की परीक्षा प्रमाण से होती है, ग्रंथों से नहीं.

A proper understanding of the nature of life and the cosmos requires an understanding of the nature of time.

जिंदगी और दुनिया समझने के लिए, काल के बारे में समझना ज़रूरी है.

Difficult to understand time since thinking and talking require langauge, and different pre-conceived notions of time are in-built into language.

काल की वैकल्पिक अवधारणाएं समझना आसान नहीं है, कयोंकि काल की सामान्य अवधारणाएं भाषा से जुडी हैं, और हमारे विचार भाषा में होते हैं.

E.g notion of time and tense in Hopi language is different from that in Indo-European languages. Difficult to understand notions of time which differ from those pre-conceived notions.

जैसे की होपी भाषा में काल की अवधारण अलग किस्म की है. भाषा में काल की अवधारणा के विरुद्ध अवधारणा समझाना मुश्किल है.

Hinduism is about moksha, Buddhism is about Nirvana. For either moksha or Nirvana to make sense, rebirth must make sense.

हिन्दू धर्म में "धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष" है, और बौद्ध धर्म में भी निर्वाण है. मोक्ष का अर्थ है पुनर्जन्म से मुक्ति. मोक्ष या निर्वाण का अर्थ पुनर्जन्म पर आधारित है? लेकिन पुनर्जन्म का क्या अर्थ है?

Is that faith or superstition? (What sense does rebirth make? When does rebirth take place? Immediately after death? If so, can we test it in the manner of Payasi.)

पुनर्जन्म विश्वास है या अन्धविश्वास है? अर्थ ही क्या है? पुनर्जन्म कब होता है? मृत्य के एकदम बाद? अगर एस तो हम पायासी के प्रयोगों से इसका पुष्टिकरण कर सकते हैं?

For rebirth to make sense, time must be quasi-cyclic. हाँ.

पुनर्जन्म का अर्थ निकलता है "लगभग चक्रीय काल" की अवधारणा से.

Not only are humans reborn, all things in the cosmos repeat.

केवल जीव ही नहीं, सभी चीज़ दुबारा होती है.

गीता ८-१६

आब्रह्मभुवनाल्लोका: पुनरावर्तिनोऽर्जुन |
मामुपेत्य तु कौन्तेय पुनर्जन्म न विद्यते || 16||

गीता ८-१७

सहस्रयुगपर्यन्तमहर्यद्ब्रह्मणो विदु: |
रात्रिं युगसहस्रान्तां तेऽहोरात्रविदो जना: || 17||

८-१८

अव्यक्ताद्व्यक्तय: सर्वा: प्रभवन्त्यहरागमे |
रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसञ्ज्ञके || 18||

गीता ८-१९

भूतग्राम: स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते |
रात्र्यागमेऽवश: पार्थ प्रभवत्यहरागमे || 19||

Is this possible according to science?

क्या यह विज्ञान संगत है? क्या यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संभव है?